रेलवे ने भूस्खलन के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की

रेलवे ने रायगड़ा डिवीजन के मालिगुड़ा–छतरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन को देखते हुए कुछ ट्रेनों के परिचालन में अल्पकालिक बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को कोरापुट में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों की यात्रा कोरापुट से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ये अस्थायी बदलाव अक्टूबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर लागू होंगे।

ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस 08.10.2026 से 12.10.2026 तक कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस 10.10.2026 से 14.10.2026 तक कोरापुट से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर–जगदलपुर एक्सप्रेस 10.10.2026 से 12.10.2026 तक कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर–भुवनेश्वर एक्सप्रेस 09.10.2026 से 13.10.2026 तक कोरापुट से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर 08.10.2026 से 12.10.2026 तक कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर 08.10.2026 से 12.10.2026 तक कोरापुट से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECoR & RSB

Previous Next

TAGGED