उत्तर रेलवे ने 2026 के त्योहारों के दौरान फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–वाराणसी के 9 फेरे 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को होंगे। ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा के 9 फेरे 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को होंगे। ट्रेन संख्या 04610 जम्मू तवी–वाराणसी के 9 फेरे 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को, जबकि ट्रेन संख्या 04609 वाराणसी–जम्मू तवी के 9 फेरे 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को होंगे।
ट्रेन संख्या 04681 नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा के 4 फेरे 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन होंगे। ट्रेन संख्या 04682 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली के 4 फेरे 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन होंगे। ट्रेन संख्या 04209 वाराणसी–दिल्ली जंक्शन के 25 फेरे 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को होंगे, जबकि ट्रेन संख्या 04210 दिल्ली जंक्शन–वाराणसी के 25 फेरे 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को होंगे।
ट्रेन संख्या 04213 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल के 18 फेरे 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को होंगे। ट्रेन संख्या 04214 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट के 18 फेरे 2 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को होंगे। ट्रेन संख्या 04512 चंडीगढ़ जंक्शन–पटना जंक्शन के 9 फेरे 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को, जबकि ट्रेन संख्या 04511 पटना जंक्शन–चंडीगढ़ जंक्शन के 9 फेरे 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को होंगे।
ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर कैंट–पटना जंक्शन के 8 फेरे 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को होंगे। ट्रेन संख्या 04615 पटना जंक्शन–फिरोजपुर कैंट के 8 फेरे 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

