दीपावली के अवसर पर ट्रेन संख्या 04412 और 04411 के माध्यम से हज़रत निज़ामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन सेवा संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 04412 हज़रत निज़ामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के लिए 5, 6 और 7 नवंबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए 6, 7 और 8 नवंबर 2026 को चलेगी। ट्रेन के ठहराव फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोसीकलाँ, छाता, मथुरा जंक्शन, फरह, राजा की मंडी, आगरा कैंट, जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिरि और दतिया हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

