जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव

सुहेलदेव एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा। ट्रेन संख्या 22420 आनंद विहार टर्मिनल–गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव 29 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। वहीं ट्रेन संख्या 22419 गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव 30 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। यात्रियों को विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 या भारतीय रेल की पूछताछ वेबसाइट देखने की जानकारी दी गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED