उत्तर रेलवे द्वारा शालीमार मलानी एक्सप्रेस के सांभर लेक स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की गई है। यह व्यवस्था बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार मलानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14661) और जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार मलानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14662) के लिए लागू होगी। ट्रेन संख्या 14661 के लिए यह प्रभावी व्यवस्था 30 सितंबर 2026 से मूल स्टेशन से लागू होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14662 के लिए यह 28 सितंबर 2026 से मूल स्टेशन से प्रभावी होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

