आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुगम व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा पूर्व से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी, मार्ग और कोच संयोजन के अनुसार ही संचालित होंगी।
विस्तारित की गई स्पेशल ट्रेनों का पूर्ण विवरण निम्नानुसार है -
1. गाड़ी संख्या 03297/03298 पटना-इसलामपुर-पटना स्पेशल - (फतुहा के रास्ते) - पटना और इसलामपुर के मध्य सप्ताह में 03 दिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 03297/03298 पटना-इसलामपुर-पटना स्पेशल के परिचालन अवधि में 26 फेरों हेतु विस्तार किया जा रहा है। अब 03297 पटना-इसलामपुर स्पेशल पटना से 01.10.2026 से 29.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी । इसी तरह अब 03298 इसलामपुर-पटना स्पेशल इसलामपुर से 02.10.2026 से 30.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को परिचालित की जाएगी ।
2. गाड़ी संख्या 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर स्पेशल - (सुपौल-सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर-मानसी-खगड़िया-सबदलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर-बांका के रास्ते) - राघोपुर और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर स्पेशल के परिचालन अवधि में 61 फेरों हेतु विस्तार किया जा रहा है । अब यह स्पेशल राघोपुर एवं देवघर से 01.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
3. गाड़ी संख्या 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल - (हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा-दौरम मधेपुरा-बनमनखी के रास्ते) - पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के मध्य सप्ताह में 05 दिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल के परिचालन अवधि में 32 फेरों हेतु विस्तार किया जा रहा है। अब गाड़ी सं. 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पाटलिपुत्र से 18.10.2026 से 30.11.2026 तक बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन परिचालित की जाएगी । इसी तरह गाड़ी सं. 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल पूर्णिया कोर्ट से 19.10.2026 से 01.12.2026 तक गुरूवार एवं रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन परिचालित की जाएगी ।
4. गाड़ी संख्या 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल - (सिकटा के रास्ते) - रक्सौल और नरकटियागंज के मध्य सप्ताह में 02 दिन चलायी जा रही गाड़ी सं. 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल के परिचालन अवधि में 18 फेरों हेतु विस्तार किया जा रहा है। अब यह स्पेशल रक्सौल एवं नरकटियागंज से 01.10.2026 से 28.11.2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को परिचालित की जाएगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

