विशेष ट्रेन संख्या 01407/01408 को अब ट्रेन संख्या 20105/20106 खड़की-दाहार का बालाजी-खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 20105 11 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक रविवार को खड़की से दाहार का बालाजी के लिए चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 20106 12 अक्टूबर 2026 से प्रत्येक सोमवार को दाहार का बालाजी से खड़की के लिए चलेगी।
इस ट्रेन के ठहराव लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर में होंगे।
ट्रेन में 1 एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड क्लास दिव्यांग एवं गार्ड्स वैन तथा 1 जनरेटर कार शामिल हैं। ट्रेन संख्या 20105 के लिए आरक्षण 25 सितंबर 2026 से शुरू होगा। आरक्षण सभी पीआरएस केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। अनारक्षित टिकट सामान्य किराये पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से लिए जा सकेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

