यात्रियों की सुविधा के लिए गणपति भक्तों के लिए मुंबई से मडगांव के बीच 4 और विशेष ट्रेनें परिचालित की गई।

अब तक गणपति विशेष ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 394 हुई

गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा मुंबई और मडगांव के बीच 4 अतिरिक्त गणपति विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही अब तक घोषित गणपति विशेष ट्रेनों की कुल संख्या 394 हो गई है।

इनमें मध्य रेल की 262, पश्चिम रेलवे की 64, कोंकण रेलवे की 62 तथा दक्षिण मध्य रेलवे की 6 विशेष ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें नियमित निर्धारित ट्रेनों के अतिरिक्त चलाई जा रही है।

विवरण निम्नानुसार है:

पनवेल-मडगांव-पनवेल विशेष ट्रेनें (4 सेवाएं)

01113 विशेष ट्रेन पनवेल से 21.09.2026 एवं 28.09.2026 को 10.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.55 बजे मडगांव पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

01112 विशेष ट्रेन मडगांव से 20.09.2026 एवं 27.09.2026 को 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.00 बजे पनवेल पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

ठहराव: पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली।

कोच संरचना: 1 प्रथम वातानुकूलित श्रेणी सह वातानुकूलित 2-टियर, 2 वातानुकूलित 2-टियर, 4 वातानुकूलित 3-टियर, 2 वातानुकूलित 3-टियर इकोनॉमी, 6 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी बैठक सह गार्ड ब्रेक वैन तथा 1 जनरेटर वैन।

आरक्षण: 01113 विशेष ट्रेन के लिए आरक्षण 20.09.2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) केंद्रों तथा IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगा।

अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य शुल्क पर टिकट UTS प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED