सियालदह–रामपुरहाट–सियालदह मां तारा एक्सप्रेस का बैरकपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने सियालदह–रामपुरहाट–सियालदह मां तारा एक्सप्रेस के बैरकपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 23 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। ट्रेन संख्या 13187 सियालदह–रामपुरहाट मां तारा एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 13188 रामपुरहाट–सियालदह मां तारा एक्सप्रेस दोनों का बैरकपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। बैरकपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इससे रामपुरहाट के लिए सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी। पूर्व रेलवे के अनुसार, रामपुरहाट एक महत्वपूर्ण गंतव्य है, जो प्रसिद्ध मंदिर से जुड़ा हुआ है। इस अतिरिक्त ठहराव से बैरकपुर क्षेत्र से रामपुरहाट जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED