खड़की–दहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन अब साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलेगी

मध्य रेल ने खड़की–दहर का बालाजी–खड़की स्पेशल ट्रेन को साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित करने का निर्णय लिया है।

स्पेशल ट्रेन संख्या 01407/01408 अब नियमित ट्रेन संख्या 20105/20106 खड़की–दहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

ट्रेन सेवाओं का विवरण:

20105/20106 खड़की–दहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 20105 खड़की–दहर का बालाजी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी नियमित सेवा दिनांक 11.10.2026 से शुरू करेगी।

यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को खड़की से 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन, अर्थात सोमवार को 08:50 बजे दहर का बालाजी पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 20106 दहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी नियमित सेवा दिनांक 12.10.2026 से शुरू करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दहर का बालाजी से 12:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन, अर्थात मंगलवार को 09:55 बजे खड़की पहुंचेगी।

ठहराव: लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर।

कोच संरचना: - 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2-Tier), 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3-Tier), 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन, - 1 जनरेटर कार

आरक्षण: ट्रेन संख्या 20105 के लिए आरक्षण दिनांक 25.09.2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) केंद्रों तथा "IRCTC वेबसाइट" (www.irctc.co.in)पर शुरू होगा।

अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य शुल्क के साथ टिकट UTS प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

इन ट्रेनों के विभिन्न ठहरावों पर विस्तृत समय-सारणी के लिए  www.enquiry.indianrail.gov.in  देखें अथवा NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED