पनवेल–सूबेदारगंज विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार, 10 अतिरिक्त फेरे

मध्य रेलवे ने पनवेल–सूबेदारगंज–पनवेल स्पेशल ट्रेन सेवा के विस्तार की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04104 पनवेल–सूबेदारगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा 22 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 5 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाई गई है। वहीं, ट्रेन संख्या 04103 सूबेदारगंज–पनवेल साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा 21 अक्टूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 5 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाई गई है। इस प्रकार दोनों दिशाओं में कुल 10 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। विस्तारित सेवाओं के समय, मार्ग, ठहराव और संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विस्तारित विशेष ट्रेनों की बुकिंग 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 04104 के लिए विस्तारित यात्रा की बुकिंग सभी पीआरएस स्थानों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। सामान्य किराये वाले अनारक्षित कोचों की बुकिंग यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED