दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 01708 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनें कुल 5 फेरे लगाएंगी।

01707 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल का मार्ग जबलपुर से शुरू होकर कटनी मुड़वारा जंक्शन, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, धौलपुर जंक्शन, आगरा कैंट जंक्शन, मथुरा जंक्शन और कोसी कलां होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक रहेगा। वापसी में 01708 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर स्पेशल इसी मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED