रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा हेतु तिरूवनंतपुरम सेंट्रल-मदार-तिरूवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 06013, तिरूवनंतपुरम सेंट्रल -मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.26 से 25.11.26 तक (06 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक बुधवार को 07.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.00 बजे मदार पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06014, मदार- तिरूवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.10.26 से 28.11.26 तक (06 ट्रिप) मदार से प्रत्येक शनिवार को 21.40 बजे रवाना होकर मंगलवार को 00.45 बजे तिरूवनंतपुरम सेंट्रल पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोल्लम, कायमकुलम, मावेलीक्करा, चेंगन्नूर, तिरूवल्ला, चंगनाशेरी, कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, आलुवा, तृष्षूर, शोरानूर, तिरूर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरकोड, मंगलूरू सेंट्रल, सुरतकल, उडुपी, कुन्दापुरा, बैंदूर मूकांबिका रोड, मूडेश्वर, कुमटा, कारवार, मंडगॉव, थिविम, सावंतवाडी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर, चिपलूण,खेड, मनगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 13 थर्ड एसी इकोनोमी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

