प्रयागराज–हज़रत निज़ामुद्दीन त्योहार विशेष साप्ताहिक ट्रेन सेवा

रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच ट्रेन संख्या 04183/04184 की त्योहार विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह सेवा 20 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। ट्रेन संख्या 04183 प्रयागराज जंक्शन से हज़रत निज़ामुद्दीन के लिए प्रत्येक मंगलवार तथा ट्रेन संख्या 04184 हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन के लिए प्रत्येक बुधवार चलेगी।

इस विशेष ट्रेन का ठहराव शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां सहित विभिन्न स्टेशनों पर होगा। यह सेवा प्रयागराज से दिल्ली/NCR तक आसान कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों के लिए लाभदायक होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED