योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन

रेलवे की ओर से पूजा विशेष ट्रेन संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल और 04311 कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 16 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 के बीच कुल 6 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04311 कोलकाता से योग नगरी ऋषिकेश के लिए प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर 2026 से 22 नवंबर 2026 के बीच कुल 6 फेरे लगाएगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन नैनिहाटी, बंदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED