उत्तर रेलवे द्वारा आगरा कैंट जंक्शन और पलवल के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेनों के संचालन की जानकारी जारी की गई है। ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट जंक्शन से पलवल तथा ट्रेन संख्या 01942 पलवल से आगरा कैंट जंक्शन के बीच चलेगी। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी (General Class) की व्यवस्था होगी।
ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट जंक्शन से रवाना होकर रुनकुता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल होते हुए पलवल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01942 पलवल से रवाना होकर होडल, कोसी कलां, छाता, मथुरा जंक्शन, बाद और रुनकुता होते हुए आगरा कैंट जंक्शन पहुंचेगी।
इन मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन 21 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक किया I दोनों ट्रेनों की संरचना सामान्य श्रेणी की होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

