रेलवे की ओर से एसएमवीबी बेंगलुरु और मालदा टाउन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी दी गई है। ट्रेन संख्या 06565 एसएमवीबी बेंगलुरु–मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक रविवार को 20 सितंबर 2026 से 22 नवंबर 2026 के बीच चलेगी। इस अवधि में इसके 10 फेरे होंगे और यह मालदा टाउन तीसरे दिन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06566 मालदा टाउन–एसएमवीबी बेंगलुरु स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 23 सितंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 के बीच चलेगी और इसके भी 10 फेरे निर्धारित हैं। यह ट्रेन तीसरे दिन एसएमवीबी बेंगलुरु पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर, बर्द्धमान और दानकुनी स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

