मध्य रेल पर ठाणे और कल्याण के बीच 5वीं और 6वीं लाइनों पर दिनांक 20.09.2026 (रविवार) को मेगा ब्लॉक

मेन/हार्बर/ट्रांस-हार्बर और पोर्ट लाइनों पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं

मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 20.09.2026 (रविवार) को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए ठाणे और कल्याण के बीच उपनगरीय खंडों पर 5वीं और 6वीं लाइनों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।

ब्लॉक और प्रभावित सेवाओं का विवरण:

ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच 5वीं और 6वीं लाइन 09:00 बजे से 13:00 बजे तक

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का डाइवर्जन:

ब्लॉक अवधि के दौरान निम्नलिखित डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और अपने निर्धारित समय से 10 से 15 मिनट देरी से चलेंगी।

11029 सीएसएमटी-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस
11055 एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस
11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस और
16345 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस

निम्नलिखित अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा ब्लॉक अवधि के दौरान ये ट्रेनें अपने गंतव्य पर 10 से 15 मिनट देरी से पहुंचेंगी।

22226 सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
11010 पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस
12124 पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस
12126 पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस
12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस
13201 राजगीर-एलटीटी जनता एक्सप्रेस
17221 काकीनाडा पोर्ट-एलटीटी एक्सप्रेस
12168 बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12321 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई मेल
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
11014 कोयंबटूर-एलटीटी एक्सप्रेस|
17611 नांदेड़-सीएसएमटी राज्यरानी एक्सप्रेस और
22160 चेन्नई-सीएसएमटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

मेमू सेवाओं का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजनेशन

61003 वसई रोड-दिवा मेमू, जो वसई रोड स्टेशन से 09.50 बजे प्रस्थान करेगी, कोपर में समाप्त हो जाएगी।
61004 दिवा-वसई रोड मेमू दिवा स्टेशन से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी, कोपर से 11:45 बजे शॉर्ट ओरिजनेट होगी ।

दिवा और कोपर स्टेशनों के बीच मेमू सेवा रद्द रहेगी।

मेन/हार्बर/ट्रांस-हार्बर और पोर्ट लाइनों पर मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा।

मेन लाइन पर सीएसएमटी-कल्याण खंड और हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-पनवेल खंड (ट्रांस-हार्बर लाइन सहित) और बेलापुर-उरण पोर्ट लाइन पर मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा।

बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED