गणपति त्यौहार के मद्देनजर, रेलवे ने 390 गणपति विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।
इनमें मध्य रेल द्वारा चलाई जाने वाली 262 विशेष ट्रेनें, पश्चिम रेलवे द्वारा 64, कोंकण रेलवे द्वारा 58 और दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 6 विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जो नियमित निर्धारित ट्रेनों के अतिरिक्त हैं।
मध्य रेल ने दिनांक 08.09.2026 से मुंबई से सावंतवाड़ी रोड के लिए एक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू की है।
गणपति विशेष ट्रेनों के तहत, मध्य रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और सावंतवाड़ी रोड के बीच 4 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाएगा।
विवरण इस प्रकार है:
सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड-सीएसएमटी विशेष ट्रेन (4 सेवाएं)
01009 विशेष ट्रेन दिनांक 19.09.2026 और 26.09.2026 को 13.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। (2 सेवाएं)
01010 विशेष ट्रेन दिनांक 20.09.2026 और 27.09.2026 को 04:05 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 18:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। (2 सेवाएं)
ठहराव: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजड़ी, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजपुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और ज़राप
संरचना: 2 एसी 3-टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन।
आरक्षण: 01009 के लिए बुकिंग सभी पीआरएस केंद्रों और IRCTC वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर खुली है।
अनारक्षित कोच की बुकिंग सामान्य शुल्क के साथ यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है।
यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

