एलटीटी–रक्सौल/सहरसा एवं हडपसर–मुजफ्फरपुर के बीच विशेष ट्रेनों की 62 सेवाओं के फेरे बढ़ाए गए

त्योहारी मौसम के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की 62 सेवाओं के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत:

एलटीटी–रक्सौल के बीच 20 सेवाओं का विस्तार

एलटीटी–सहरसा के बीच 22 सेवाओं का विस्तार

हडपसर–मुजफ्फरपुर के बीच 20 सेवाओं का विस्तार

विवरण इस प्रकार है:

मौजूदा विशेष ट्रेनों की 62 सेवाओं के फेरों का विस्तार

एलटीटी मुंबई–रक्सौल–एलटीटी मुंबई विशेष ट्रेनें (संशोधित संरचना के साथ – 20 सेवाएं)

05558 एलटीटी–रक्सौल साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को चलती है। पहले इसे 17.09.2026 तक चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसका विस्तार 24.09.2026 से 26.11.2026 तक किया गया है। (10 सेवाएं)

05557 रक्सौल–एलटीटी साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार को चलती है। पहले इसे 15.09.2026 तक चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसका विस्तार 22.09.2026 से 24.11.2026 तक किया गया है। (10 सेवाएं)

संशोधित कोच संरचना: 1 फर्स्ट कम एसी 2-टियर, 2 एसी 2-टियर, 6 एसी 3-टियर, 7 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन तथा 1 जनरेटर कार।

एलटीटी मुंबई–सहरसा–एलटीटी मुंबई विशेष ट्रेनें (संशोधित संरचना के साथ – 22 सेवाएं)

05586 एलटीटी–सहरसा साप्ताहिक विशेष प्रत्येक रविवार को चलती है। पहले इसे 12.07.2026 तक चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसका विस्तार 20.09.2026 से 29.11.2026 तक किया गया है। (11 सेवाएं)

05585 सहरसा–एलटीटी विशेष प्रत्येक शुक्रवार को चलती है। पहले इसे 10.07.2026 तक चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसका विस्तार 18.09.2026 से 27.11.2026 तक किया गया है। (11 सेवाएं)

कोच संरचना: 6 एसी 3-टियर, 2 एसी 3-टियर इकोनॉमी, 8 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन तथा 1 जनरेटर कार।

हडपसर–मुजफ्फरपुर–हडपसर विशेष ट्रेनें (संशोधित संरचना के साथ – 20 सेवाएं)

05590 हडपसर–मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष प्रत्येक गुरुवार को चलती है। पहले इसे 16.07.2026 तक चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसका विस्तार 24.09.2026 से 26.11.2026 तक किया गया है। (10 सेवाएं)

05589 मुजफ्फरपुर–हडपसर साप्ताहिक विशेष प्रत्येक मंगलवार को चलती है। पहले इसे 14.07.2026 तक चलाने की सूचना दी गई थी। अब इसका विस्तार 22.09.2026 से 24.11.2026 तक किया गया है। (10 सेवाएं)

कोच संरचना: 1 फर्स्ट कम एसी 2-टियर, 8 एसी 3-टियर, 1 एसी 3-टियर इकोनॉमी, 8 स्लीपर क्लास, 2 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड ब्रेक वैन तथा 1 जनरेटर कार।

नोट: विशेष ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं के समय, मार्ग, ठहराव एवं परिचालन के दिनों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 05558, 05586 एवं 05590 की विस्तारित यात्राओं के लिए आरक्षण 18.09.2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) केंद्रों तथा IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगा।

अनारक्षित डिब्बों में सामान्य शुल्क के साथ टिकट UTS प्रणाली के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED