मध्य रेल द्वारा पुणे-बीड-पुणे दैनिक एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं शुरू

मध्य रेल पुणे-बीड-पुणे दैनिक एक्सप्रेस की दैनिक नियमित सेवाएं पुणे से दिनांक 22.09.2026 से और बीड से दिनांक 23.09.2026 से शुरू करेगा, जिससे मराठवाड़ा को  महाराष्ट्र के पश्चिमी क्षेत्र से सीधा संपर्क मिलेगा।

ट्रेन की नियमित सेवाएं इस प्रकार होंगी:

ट्रेन संख्या 11433 / 11434 पुणे – बीड – पुणे एक्सप्रेस (दैनिक)

ट्रेन संख्या 11433 पुणे – बीड एक्सप्रेस दिनांक 22.09.2026 से प्रतिदिन 22:45 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:00 बजे बीड पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 11434 बीड - पुणे एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 23.09.2026 से बीड से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:20 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव : उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, श्रीगोंडा रोड, अहिल्यानगर, नारायणदोहो, न्यू आष्टी और अमलनेर भंड्याचे।

संरचना: 1 एसी 2-टियर, 2 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड्स ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर वैन।

आरक्षण: ट्रेन संख्या 11433/11434 के लिए बुकिंग दिनांक 20.09.2026 से सभी पीआरएस केंद्रों और IRCTC वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर शुरू होगी।

अनारक्षित कोच की बुकिंग यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED