त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत: आसनसोल–गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

पूर्व रेलवे ने पूजा के अवसर पर आसनसोल और गोरखपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 03527 आसनसोल–गोरखपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक कुल 7 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03528 गोरखपुर–आसनसोल पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक कुल 7 फेरे लगाएगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के ठहराव चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होंगे। ट्रेन पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी। इस पूजा स्पेशल ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED