आसनसोल–पटना रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने आसनसोल–पटना–आसनसोल पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 03511 आसनसोल–पटना पूजा स्पेशल आसनसोल से पटना के लिए प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 के बीच चलेगी। इस दौरान कुल 7 फेरे लगाए जाएंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 03512 पटना–आसनसोल पूजा स्पेशल पटना से प्रत्येक रविवार को इसी अवधि के दौरान चलेगी और अगले दिन आसनसोल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का संचालन पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में दोनों दिशाओं में होगा। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED