हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा–रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 के बीच कुल 7 यात्राओं के लिए चलेगी और अगले दिन रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 के बीच कुल 7 यात्राओं के लिए चलेगी और अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 03041 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी और अगले दिन रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 के बीच कुल 7 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03042 रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच कुल 7 फेरे लगाएगी।

दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले बंदेल , बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED