गाड़ी संख्या 04052/04051 नई दिल्ली–हावड़ा–नई दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली से 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार, कुल 09 फेरों के साथ चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा से 04 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, कुल 09 फेरों के साथ चलेगी। ट्रेन के मार्ग में नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन, किऊल जंक्शन, झाझा, जसीडीह जंक्शन, मधुपुर जंक्शन, चित्तरंजन, आसनसोल जंक्शन, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और हावड़ा जंक्शन शामिल हैं। ट्रेन की संरचना में एसी तृतीय श्रेणी के 02 कोच, स्लीपर के 08 कोच, सामान्य के 04 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच, कुल 16 कोच हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NCR & RSB

