अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा का एलएचबी रैक से संचालन, साथ ही डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा का अजमेर से दिनांक 17.09.26 से एवं दौंड से दिनांक 18.09.26 से एलएचबी रैक से संचालन किया जा रहा है। साथ ही डिब्बों की अवसंरचना में भी परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20991/20992, अजमेर-दौंड-अजमेर रेलसेवा अजमेर से दिनांक से 24.09.26 से एवं दौंड से दिनांक 25.09.26 से 01 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बें होगें।

नोटः- इस रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 17.09.26 को एवं दौंड से दिनांक 18.09.26 को केवल 01 ट्रिप के दौरान 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 02 पॉवरकार श्रेणी सहित कुल 18 डिब्बें होगें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED