रेलवे द्वारा 79 वां वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एवं बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा का दिनांक 20.09.26 से 31.10.26 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
1. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 20.09.26 से 31.10.26 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 02.20 बजे आगमन एवं 02.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 20.09.26 से 31.10.26 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 22.55 बजे आगमन एवं 22.57 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-चंडीगढ रेलसेवा दिनांक 20.09.26 से 31.10.26 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 11.17 बजे आगमन एवं 11.19 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 20.09.26 से 31.10.26 तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 08.03 बजे आगमन एवं 08.05 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

