पूर्व रेलवे ने आगामी पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा और लामडिंग के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03005 हावड़ा–लामडिंग पूजा स्पेशल हावड़ा से लामडिंग के लिए चलेगी। यह विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी और कुल 7 फेरे लगाएगी। ट्रेन अगले दिन लामडिंग पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03006 लामडिंग –हावड़ा पूजा स्पेशल लामडिंग से हावड़ा के लिए चलेगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी और इसके भी 7 फेरे होंगे। यह ट्रेन अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बंडेल, नवद्वीप धाम, कटवा, आजिमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का और मालदा टाउन स्टेशनों पर रुकेगी। यह ठहराव पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान होंगे।
पूजा स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - ER & RSB

