रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं को संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसारः-
1. गाड़ी संख्या 04861, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.50 बजे रामदेवरा पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04862, रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 14.30 बजे रवाना होकर 19.00 बजे भगत की कोठी पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
2. गाड़ी संख्या 04863, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) भगत की कोठी से 06.15 बजे रवाना होकर 11.20 बजे रामदेवरा पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04864, रामदेवरा-जोधपुर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 12.00 बजे रवाना होकर 16.45 बजे जोधपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
3. गाड़ी संख्या 04865, जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) जोधपुर से 17.30 बजे रवाना होकर 22.30 बजे रामदेवरा पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.26 से 25.09.26 तक (11 ट्रिप) रामदेवरा से 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे भगत की कोठी पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, महामंदिर, मंडोर, मारवाड मथानिया, तिवरी, ओसियां, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 14 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - NWR & RSB

