पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03129 कोलकाता–न्यू जलपाईगुड़ी पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार और रविवार को 17 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन कोलकाता से रात 11:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 14 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
वापसी में ट्रेन संख्या 03130 न्यू जलपाईगुड़ी–कोलकाता पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार और सोमवार को 18 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 12:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी दिशा में भी 14 फेरे चलाए जाएंगे।
दोनों दिशाओं में ट्रेन बंडेल, नवद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, जंगीपुर रोड, न्यू फरक्का और मालदा टाउन स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों के लिए ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source - ER & RSB

