यात्रियों की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा गणपति स्पेशल 2026 के तहत अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 09019 मुंबई सेंट्रल–सावंतवाड़ी रोड गणपति स्पेशल 25 और 26 सितंबर 2026 को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09020 सावंतवाड़ी रोड–मुंबई सेंट्रल गणपति स्पेशल 26 और 27 सितंबर 2026 को संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 09019 का ठहराव बोरीवली, वसई रोड, कामन रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलूण, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कनकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और झाराप स्टेशनों पर होगा। ट्रेन संख्या 09020 भी इन्हीं निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- WR & RSB

