कानपुर से गुवाहाटी का सफर करने वालों के लिए राहत, रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेन के फेरे

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने 04127/04128 कानपुर सेंट्रल–गुवाहाटी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा मौजूदा समय-सारणी, संचालन दिवस, ठहराव और निर्धारित मार्ग के अनुसार संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के लिए प्रत्येक गुरुवार को 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि 04128 गुवाहाटी से कानपुर सेंट्रल के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 11 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के 14-14 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे। इनमें एक एसी-2 टियर, दो एसी-3 टियर, नौ स्लीपर, पांच जनरल सेकेंड क्लास और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NEFR & RSB

Previous Next

TAGGED