पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल की ओर से दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोकनगर के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह सेवा गंगापुर सिटी और सोगरिया होकर संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला से 17 सितंबर 2026 को दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर गंगापुर सिटी शाम 6:35 बजे, सोगरिया रात 9:20 बजे और अशोकनगर 18 सितंबर को सुबह 3 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04003 अशोकनगर से 21 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे रवाना होगी। ट्रेन सोगरिया रात 9:40 बजे और गंगापुर सिटी 22 सितंबर को रात 12:15 बजे पहुंचेगी, जबकि दिल्ली सराय रोहिल्ला सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी। विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप संचालित होगी।
इस सेवा के प्रमुख ठहरावों में फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सोगरिया और गुना शामिल हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- WCR & RSB

