त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन यात्राएं

आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय, दिन, ठहराव, मार्ग एवं अन्य परिचालन व्यवस्थाओं के अनुसार किया जाएगा।

अतिरिक्त फेरों के तहत ट्रेन संख्या 01922/01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–पुणे–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल के 5 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–पुणे स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक तथा 01921 पुणे–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के अतिरिक्त फेरे 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित हैं।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01924/01923 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हडपसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल के क्रमशः 6-6 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। 01924 के अतिरिक्त फेरे 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तथा 01923 के अतिरिक्त फेरे 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक होंगे।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04103/04104 सूबेदारगंज–पनवेल–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल के भी 5-5 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। 04103 के अतिरिक्त फेरे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तथा 04104 के अतिरिक्त फेरे 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित हैं। इन ट्रेनों में 22 एलएचबी कोच की संरचना रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- RSB

Previous Next

TAGGED