पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 04001 दादर–हजरत निजामुद्दीन पूरी तरह आरक्षित एसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन विशेष किराये पर चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन दादर से हजरत निजामुद्दीन के बीच संचालित होगी। ट्रेन की पहली यात्रा 15 अक्टूबर 2026 और अंतिम यात्रा 26 नवंबर 2026 को होगी, जबकि कुल 7 यात्राएं निर्धारित हैं। इस ट्रेन के लिए बुकिंग 12 सितंबर 2026 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुक करने के साथ यात्रा की योजना बनाने से पहले नवीनतम ट्रेन शेड्यूल और टिकट की उपलब्धता की जांच कर लें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- WR & RSB

