अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक रूप से चलेगी और इसके फेरे 18 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक रूप से चलेगी और इसके फेरे 21 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 09465 के लिए बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुली है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- WR & RSB

Previous Next

TAGGED