कम यात्रीभार के कारण दुर्गापुरा से सवाई माधोपुर के मध्य संचालित की जा रही दुर्गापुरा -सवाई माधोपुर -दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन रद्द रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 05494/05493,दुर्गापुरा -सवाई माधोपुर -दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा सवाई माधोपुर से दिनांक 11 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक (05 ट्रिप) तथा दुर्गापुरा से दिनांक 12 सितंबर 2026 से 16 सितंबर 2026 तक (05 ट्रिप) का संचालन रद्द रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

