दिल्ली मंडल पर कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा दिल्ली मंडल पर परिचालनिकी कारणों से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

आंशिक रूप से रद्द रहने वाली रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 14737, भिवानी - तिलकब्रिज रेलसेवा जो दिनांक 12 एवं 13 सितंबर 2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी अर्थात शकूरबस्ती -तिलक ब्रिज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 14738, तिलक ब्रिज -भिवानी रेलसेवा दिनांक 12 एवं 13 सितंबर 2026 को तिलक ब्रिज के स्थान पर शकूरबस्ती से संचालित होगी अर्थात तिलक ब्रिज - शकूर बस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर -तिलक ब्रिज रेलसेवा जो दिनांक 13 सितंबर 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह नई दिल्ली तक ही संचालित होगी नई दिल्ली- तिलक ब्रिज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 15307 तिलक ब्रिज -सिरसा रेलसेवा दिनांक 11 एवं 12 सितंबर 2026 को तिलक ब्रिज के स्थान पर नई दिल्ली से संचालित होगी अर्थात तिलक ब्रिज- नई दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

1. गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 13 सितंबर 2026 को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन एवं दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी -मेरठ कैंट रेल सेवा जो दिनांक 12 सितंबर 2026 को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज,दिल्ली जंक्शन,दिल्ली शाहदरा एवं साहिबाबाद होकर संचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED