उत्तर रेलवे द्वारा अलीगढ़ जंक्शन–राजघाट नरोरा–अलीगढ़ जंक्शन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन–राजघाट नरोरा विशेष और 04188 राजघाट नरोरा–अलीगढ़ जंक्शन विशेष का संचालन 11 सितंबर 2026 और 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा। दोनों ट्रेनें अनारक्षित/सामान्य श्रेणी की होंगी।
ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन से राजघाट नरोरा के बीच चलेगी और मार्ग में मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हॉल्ट, गोधा हॉल्ट, अतरौली रोड, धर्मपुर हॉल्ट और डिबाई स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरोरा से अलीगढ़ जंक्शन के बीच चलेगी और इन्हीं स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

