रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! दिल्ली–वाराणसी के बीच विशेष एक्सप्रेस का संचालन

रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह आरक्षित विशेष एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 04032/04031 दिल्ली जंक्शन–वाराणसी जंक्शन–दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04032 दिल्ली जंक्शन से वाराणसी जंक्शन के लिए तथा रेलगाड़ी संख्या 04031 वाराणसी जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के लिए संचालित होगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलगाड़ी संख्या 04032 दिल्ली जंक्शन से 10 सितंबर 2026 और 12 सितंबर 2026 को चलेगी, जबकि रेलगाड़ी संख्या 04031 वाराणसी जंक्शन से 11 सितंबर 2026 और 13 सितंबर 2026 को संचालित होगी। इसमें 2-टियर वातानुकूलित, 3-टियर वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED