रेलवे ने सकौती टाण्डा, देवबन्द और रोहाना कलां स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 14303/14304 दिल्ली जंक्शन–हरिद्वार–दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस का सकौती टाण्डा और रोहाना कलां स्टेशनों पर ठहराव 11 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। ट्रेन संख्या 14303 को दिल्ली जंक्शन–हरिद्वार एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14304 को हरिद्वार–दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी ।
वहीं, ट्रेन संख्या 12401/12402 कोटा जंक्शन–देहरादून–कोटा जंक्शन नंदा देवी एक्सप्रेस का देवबन्द स्टेशन पर ठहराव 10 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। ट्रेन संख्या 12402 को देहरादून–कोटा जंक्शन नंदा देवी एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 12401 को कोटा जंक्शन–देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

