लुधियाना जंक्शन–जाखल–लुधियाना जंक्शन पैसेंजर रेलगाड़ी का जींद जंक्शन तक विस्तार

उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलगाड़ी संख्या 54054/54053 लुधियाना जंक्शन–जाखल–लुधियाना जंक्शन पैसेंजर के परिचालन का विस्तार जींद जंक्शन तक करने का निर्णय लिया है। विस्तार के तहत रेलगाड़ी संख्या 54054 लुधियाना जंक्शन से जाखल होकर जींद जंक्शन तक जाएगी, जबकि 54053 जींद जंक्शन से जाखल होते हुए लुधियाना जंक्शन लौटेगी। लुधियाना जंक्शन से जाखल के बीच इस रेलगाड़ी के मौजूदा मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

विस्तारित मार्ग में जाखल जंक्शन, हिम्मतपुरा, टोहाना, कालवन, धमतान साहिब, धारौदी, नरवाना जंक्शन, घासो, उचाना, गांव बड़ौदा और बरसोला स्टेशन शामिल हैं। इसके बाद रेलगाड़ी जींद जंक्शन तक जाएगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा।

रेलवे के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 54054 का जींद जंक्शन तक विस्तार 11 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा, जबकि रेलगाड़ी संख्या 54053 का जींद जंक्शन से परिचालन 12 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED