पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति विशेष ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन रानी कमलापति से 03 फेरे तथा गया से 03 फेरे चलेगी। जिसका विवरण इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति गया स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से 27 सितंबर 2026 (रविवार), 02 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) एवं 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को चलेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति से 15:20 बजे प्रस्थान कर मंडल के नर्मदापुरम 16:34 बजे, इटारसी स्टेशन 17:05 बजे आगमन कर अगले दिन गंतव्य स्टेशन गया 14:30 बजे पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन गया स्टेशन से 30 सितंबर 2026 (बुधवार), 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार) एवं 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को चलेगी। यह ट्रेन गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव कर अगले दिन मंडल के इटारसी 14:05 बजे एवं नर्मदापुरम 14:43 बजे आगमन कर रानी कमलापति स्टेशन 16:15 बजे पहुँचेगी।
कोच संरचना- इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 02 एसएलआर/डी, 04 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर के कोच, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं।
ठहराव स्टेशन- नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ उठाएं। यात्री इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप / ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

