बीना–झाँसी रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 351 पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 10 दिसंबर तक रहेगा बंद

आरओबी निर्माण के दौरान बो स्ट्रिंग गर्डर लॉन्चिंग एवं अस्थायी संरचनाओं की स्थापना के कारण लिया गया निर्णय

झाँसी मंडल के बीना–झाँसी रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 1090/20-22 स्थित समपार फाटक संख्या 351 पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के आगामी चरण में बो स्ट्रिंग गर्डर की लॉन्चिंग तथा आवश्यक अस्थायी संरचनाओं की स्थापना की जानी है।

निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों एवं आमजन की संरक्षा को ध्यान में रखते हुए समपार फाटक संख्या 351 को तीन माह की अवधि के लिए अस्थायी रूप से बंद रखना आवश्यक है। अतः उक्त समपार फाटक 10 दिसंबर 2026 तक लगातार बंद रहेगा।

रेल प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि समपार फाटक बंद रहने की अवधि के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा निर्माण कार्य के दौरान लगाए गए सुरक्षा निर्देशों एवं व्यवस्थाओं का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED