रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन सुगमता को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 64609 खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (KURJ-VGLJ) मेमू ट्रेन के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। यह नई समय-सारिणी यात्रा प्रारंभ होने की तिथि 10 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।
संशोधित समय के अनुसार, गाड़ी संख्या 64609 खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर अब निर्धारित मौजूदा समय सुबह 10:45 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले, यानी सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी रेलवे पूछताछ प्रणाली, स्टेशन नोटिस बोर्ड अथवा अधिकृत माध्यमों 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NCR & RSB

