हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा का गुंटूर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा का गुंटूर स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 17296, हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.11.26 से गुंटूर स्टेशन पर परिवर्तित समय 15.40 बजे आगमन व 15.45 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED