राधापुर-देवघर-राधापुर एमएमयू स्पेशल ट्रेनें कुछ और ट्रिप चलेंगी

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए पूर्व रेलवे ने 05573/05574 राधापुर-देवघर-राधापुर एमएमयू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अतिरिक्त अवधि के लिए जारी रखने की जानकारी दी है।

इन ट्रेनों का परिचालन 01 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा। इस अवधि में 05573 राधापुर से और 05574 देवघर से संचालित होगी, जिससे कुल 30 ट्रिप चलेंगी।

ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारणी और ठहराव के अनुसार दोनों दिशाओं में रोजाना चलती रहेंगी। ट्रेन का गठन 12 कोच की एमएमयू का होगा। अन्य सभी निर्देश अपरिवर्तित रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED