यात्रियों के लिए राहत! कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन के 14 अतिरिक्त फेरे

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के बीच प्रत्येक गुरुवार को 10 सितंबर से 10 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04128 गुवाहाटी से कानपुर सेंट्रल के लिए प्रत्येक शुक्रवार को 11 सितंबर से 11 दिसंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 14-14 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

अतिरिक्त फेरों से यात्रियों को व्यस्त अवधि में यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प और सीटों की उपलब्धता का लाभ मिल सकेगा। ट्रेन अपने मौजूदा समय, संचालन के दिनों, ठहराव और निर्धारित मार्ग के अनुसार ही चलेगी। ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास और एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED