यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी अब मदन महल तक विस्तारित

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अंबिकापुर-जबलपुर इंटरसिटी अब मदन महल तकट्रेन संख्या 11266 अंबिकापुर से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान करेगी, जबलपुर 14:55 बजे पहुंचेगी और 15:00 बजे प्रस्थान कर 15:20 बजे मदन महल पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 11265 मदन महल से 12:25 बजे प्रस्थान करेगी, जबलपुर 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:45 बजे प्रस्थान कर रात 23:00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।इस विस्तार से यात्रियों को मदन महल स्टेशन से सीधे इंटरसिटी एक्सप्रेस की सुविधा मिल सकेगी। इससे जबलपुर आने-जाने वाले यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। मदन महल स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त यात्रा की आवश्यकता कम हो सकती है। अंबिकापुर और जबलपुर के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी यह सेवा अधिक सुविधाजनक साबित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED