उत्तर रेलवे द्वारा चंडीगढ़ स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार
1. गाड़ी संख्या 12983, अजमेर -चंडीगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 व 29 सितंबर 2026 तथा 02, 04, 06, 09, 11 व 13 अक्टूबर 2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अंबाला तक ही संचालित होगी। अर्थात अंबाला -चंडीगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़ - अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 व 30 सितंबर 2026 तथा 03, 05, 07, 10, 12 व 14 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात चंडीगढ़ -अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 20989, उदयपुर सिटी -चंडीगढ़ रेल सेवा जो दिनांक 23, 26 व 30 सितंबर 2026 तथा 03, 07, 10 व 14 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अंबाला तक ही संचालित होगी। अर्थात अंबाला -चंडीगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 20990, चंडीगढ़ - उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 24 व 27 सितंबर 2026 तथा 01, 04, 08, 11 व 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ के स्थान पर अंबाला से प्रस्थान करेगी। अर्थात चंडीगढ़ -अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

